महासमुन्द

35 फीट ऊंचे रावण का दहन
25-Oct-2023 3:03 PM
35 फीट ऊंचे रावण का दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर।
नगर मेंं बुराई पर सच्चाई का प्रतीक विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मंगलवार देर शाम यहां रावण भांठा मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। हजारों लोगों की उपस्थिति में विजयादशमी पर्व की धूम रही। 

रावण भांठा मैदान में मेले जैसा माहौल रहा। खचाखच भरी भीड़ के बीच रामलीला का मंचन किया गया। दिशा नाट्य कला मंच ने इस दौरान रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम और रावण युद्ध का सुंदर चित्रण किया। 

पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। सांसद चुन्नी लाल साहू, नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, विधायक प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर और योगेश्वर राजू सिन्हा भी अपने समर्थकों के साथ दशहरा मैदान पहुंचे थे। रावण वध होते ही उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रैनी पत्ता(सोन पत्ता) भेंट कर बधाईयां दी। 
 


अन्य पोस्ट