महासमुन्द

शस्त्र पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ
23-Oct-2023 2:49 PM
शस्त्र पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 अक्टूबर। नवरात्र पर 21 अक्टूबर को वार्ड न.2 दुर्गा पंडाल में विश्व हिन्दू परिषद ने वार्षिक उत्सव के रूप में दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम के तहत शस्त्र पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

इस दौरान विहिप के अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, बजरंगदल नगर प्रखंड संयोजक मयंक पाणिग्राही, धर्माचार्य प्रमुख शेषाचार्य, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका प्राची यादव, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख स्नेहा राजपूत, ग्रामीण प्रखंड संयोजिका करीना भोई, सह संयोजिका नम्रता पंडा, खुशी यादव, खुशबू पटेल के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट