महासमुन्द
चोरी के 2 टुल्लू पंप समेत 5 आरोपी जेल दाखिल
23-Oct-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह की खल्लारी पुलिस टीम ने चोरी के टुल्लू पंप 2 नग सहित 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद टुल्लू पंप की कीमत 13 हजार 700 बताई गई है।
कल मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं।
सूचना पर पुलसि करी टीम मौके पर पहुंची और 5 संदेहियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव दीवान उम्र 44 साल, बिनेश कुमार ध्रुव उम्र 21 साल, गोविंद कमार उम्र 40 साल, मंदलू ध्रुव उम्र 22 साल तथा
चिंताराम कमार उम्र 40 साल साकिन सभी ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से टुल्लू पंप बरामद कर सभी अरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे