महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना कल जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी वहीं 02 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों हेतु निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसकी सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन प्रारूप एक में प्रात: 11 बजे रिटर्निंग ऑफिस के कार्यालय सूचना पटल पर चस्पा कर प्रकाशन किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद के विधानसभा
चुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 30 अक्टूबर 2023 सार्व. अवकाश को छोडक़र तक नामनिर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक रहेगा।