महासमुन्द

बगैर कागजात पिकअप में लाखों के जेवर- नगदी ले जा रहे थे, बरामद
22-Oct-2023 2:11 PM
बगैर कागजात पिकअप में लाखों के जेवर- नगदी ले जा रहे थे, बरामद

महासमुंद, 22 अक्टूबर। महासमुंद की बसना थाना पुलिस ने 3 संदेहियों से एक बोलेरो पिकअप कंटेनर में सोने का चैन, हार एवं नगदी रकम तथा विभिन्न सामग्री कुल रकम 16 लाख, 75 हजार, 776 रुपए बरामद किया है।

अंतर राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम साल्हेतराई के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे पुलिस जवानों ने कल सरायपाली की ओर से आ रही बोलेरो पीकअप कंटेनर को रोककर चेक किया।

वाहन में तीन व्यक्ति बैठे मिले।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता कुंजराम राणा उम्र 34 साल  मोहदा थाना सरायपाली, टिकेश्वर साहू उम्र 24 साल  छिछोर उमरिया तथा ईश्वर पटेल उम्र 22 साल मोहंदा थाना सरायपाली बताया। उनके वाहन कंटेनर में जांच के दौरान सोने का चैन कीमती 4 लाख,1 हजार 856 रुपए, नगदी रकम 35 हजार 420 तथा कंटेनर में रखे विभिन्न सामग्री कुल रकम 16 लाख, 75 हजार 776 रुपए मिले। उनसे संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं करने के कारण उक्त सामग्री एवं रुपए कोगवाहों के समक्ष धारा 102 जाफ ौ. के तहत कार्रवाई कर बरामद की गई।


अन्य पोस्ट