महासमुन्द

राज्य स्तर शालेय खेल स्पर्धा में शामिल हो रहे महासमुंद के 14 खिलाड़ी
21-Oct-2023 8:30 PM
राज्य स्तर शालेय खेल स्पर्धा में शामिल हो रहे महासमुंद के 14 खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 अक्टूबर। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन रायपुर में दिनांक 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें महासमुंद जिले से हॉकी, बॉस्केटबॉल में 14 वर्ष बालक व बालिका में 14 खिलाड़ी शामिल हैं।

 हॉकी 14 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा से देवेश चंद्राकर, नीरज कुमार ध्रुव, तोमेश चंद्राकर, सेवक राम विश्वकर्मा, सविता सतनामी, धारणी निषाद, जागृति यादव शासकीय डीएमएस उमा विद्या. महासमुंद से कनिका वैष्णव, कुलेश्वरी कुलदीप स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हिंदी स्कूल महासमुंद कोमल कन्नोज़े शामिल हैं।

इसी तरह बॉस्केटबॉल खेल में 14 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में वेडनर मेमोरियल उमा विद्यालय महासमुंद से प्रियांशु कुमार, देवेश थदानी, शासकीय डीएमएस स्कूल से दिव्या ठाकुर व गरिमा प्रजापति शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जगेंद्र ध्रुव, हीना ढालेन, व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा सेवन दास मानिकपुरी,व्यायाम शिक्षक हिरेंद्र साहू, व्यायाम शिक्षक छन्नू लाल साहू, भारती सोनी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट