महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21अक्टूबर। अंतर महाविद्यालयीन तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन धनेली रायपुर में 20 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस आयोजन में यूटीडी रायपुर, रावतपुरा सरकार शासकीय दु.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर, शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर,विप्र महाविद्यालय रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर, शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा,डॉ. राधाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय रायपुर, दिशा कॉलेज, नेताजी सुभाष कॉलेज, फूलचंद अग्रवाल स्मृति कॉलेज के खिलाड़ी शामिल हुए।
महासमुंद जिले से एवन कुमार साहू तीरंदाजी प्रशिक्षक खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद निर्णायक समिति में शामिल रहे। आयोजन में इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड व कंपाउंड राउंड की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के बाल आश्रम बिहाझर से पिरितराम साहू संस्था रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने इंडियन राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बाल आश्रम बिहाझर से ही भोज राम ठाकुर संस्था शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा ने इंडियन राउंड में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बाल आश्रम बिहाझर से ही नरेश कुमार संस्था शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा ने रिकर्व राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में चयनित होने पर ख्याति शर्मा प्राचार्य व प्रमेश खरे स्पोट्र्स ऑफिसर रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट रायपुर, कैलाश मुरारका अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, पूर्णेंद्र चंद्राकर छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, डॉ.विकास अग्रवाल सचिव जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद, प्राचार्य सेजेस मधु सिरमौर, अरविंद छावड़ा, रंजीत कौर, भोपाल बंजारा, हीरा सिंह नायक, शैलेष शुक्ला, सुभाष चंद्राकर, सोमनाथ साहू, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, हीरू साहू, पुष्पा चंद्राकर, रिंकल बग्गा, संजय सोनवानी, जया, पद्मा, चांदनी, नवलीन कौर इत्यादि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।