महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एमए समाजशास्त्र विभाग के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का समाजशास्त्र विभाग परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम दिलीप कुमार बढ़ाई विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, शिवानी तावेरकर अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र, विनय राज जनभागीदारी अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र की उपस्थिति में आहुत हुआ।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग परिषद के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रिया पांडे तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष दिशा चंद्राकर प्रथम सेमेस्टर, सचिव निधि ध्रुव तृतीय सेमेस्टर, सहसचिव ममता मनहरे प्रथम सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष खिलेंद्र पटेल प्रथम सेमेस्टर, सांस्कृतिक प्रभारी सुधा साहू तृतीय सेमेस्टर एवं अंकिता साहू प्रथम सेमेस्टर, स्वच्छता प्रभारी कंचन दीवान तृतीय सेमेस्टर एवं विक्रम प्रथम सेमेस्टर, मीडिया प्रभारी खिलावन सिंह ठाकुर चुने गए।
मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए डॉ अनुसुइया अग्रवाल ने छात्र परिषद के गठन के महत्व को बतलाया साथ ही सभी में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रोत्साहित किया। दिलीप कुमार बढ़ाई विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गयी। मंच का संचालन प्रथम कड़ी में सुधा साहू तृतीय सेमेस्टर एवम् द्वितीय कड़ी में शिवानी तावेरकर अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र द्वारा किया गया।