महासमुन्द

धान खरीदी के लिए किसानों को पंजीयन का अंतिम मौका 31 तक
20-Oct-2023 3:09 PM
धान खरीदी के लिए किसानों को पंजीयन का अंतिम मौका 31 तक

महासमुंद, 20 अक्टूबर। जिन किसानों का पंजीयन किसी कारणवश पंजीयन नहीं हो पाया है वे किसान अब 31 अक्टूबर तक पंजीयन कर सकेंगे। वंचित किसानों को एक बार फिर मौका दिया गया है। इसके बाद 1 नवम्बर से जिले के 182 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक खरीफ सीजन 2023.24 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तक जिले के कुल एक लाख 54 हजार 266 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार 8 हजार 812 नए किसानों ने पंजीयन कराया है।वहीं एक लाख 45 हजार किसान का पंजीयन पहले ही हो चुका हैं जिसे इस साल कैरी फारवर्ड किया गया है। 
मालूम हो कि इस साल खरीफ  फसल के धान बिक्री के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। फिलहाल पंजीयन को लेकर तिथि बढऩे के लिए अभी तक कोई दिशा.निर्देश नहीं आया है। निरस्त किए गए किसानों को 31 अक्टूबर तक पंजीयन का एक और मौका दिया गया है। जिला नोडल अधिकारी जीएन साहू ने बताया कि अभी तक 1 लाख 54 हजार 454 किसानों का पंजीयन हो गया है। इसमें से 8812 नए किसान हैं। वहीं 4622 निरस्त किए गए किसान हैं। इनमें ऐसे किसान भीशआमिल हैं जो मृत हो चुके हैं। उनका पंजीयन परिजन फौती उठाकर तहसील मॉडल में करा सकते हैं। वहीं कई ऐसे किसान भी हैं, जो प्रदेश से बाहर हंै, लेकिन 31 अक्टूबर तक अपने क्षेत्र पहुंचकर तहसील स्तर पर पंजीयन करा सकते हैं। उनका भी पंजीयन निर्धारित समय सीमा तक किया जाएगा।

महासमुंद जिले में इस साल धान के अलावा ज्वार, मक्का, कोदो, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, मूंगफली और तिल की भी फसल ली गयी है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए पंजीयन समाप्त हो गया है। तहसील स्तर पर ऐसे किसान जिन्हें फौती उठाकर पंजीयन कराना है या फिर वे किसान जो जिले में नहीं हैं वे 30 अक्टूबर तक तहसील में अपना पंजीयन करा सकते हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। इस बार जिले के 182 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी।गत वर्ष यह खरीदी 169 खरीदी केन्द्रों से की गयी थी। इस साल शासन ने करीब 13 नए उपार्जन केन्द्र प्रस्तावित किए हैं। जिनमें इसी साल से धान खरीदी शुरू होगी। इस साल 80 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

पिछले साल 75 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य था। इधर 2.41 लाख हेक्टेयर धान की फसल में 40 प्रतिशत अर्ली वेरायटी वाली धान की फसल है जो अब लगभग तैयार हो चुकी है। जिले के कई क्षेत्रों में अर्ली वेरायटी धान फसल की कटाई का काम शुरू हो गया है, वहीं थ्रेसर से मिंजाई का काम चल रहा है।


अन्य पोस्ट