महासमुन्द

31 वारंटी पकड़ाए
20-Oct-2023 3:05 PM
31 वारंटी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 अक्टूबर।
महासमुन्द पुलिस ने जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही गुंडा बदमाशों एवं स्थाई वारंटियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराध, मारपीट, शराब एवं बड़े अपराधों से संबंधित के मामले में कुल 31 स्थाई वारंटियों को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। 

अभियान के तहत् गठित टीम ने एक दिन में थाना महासमुंद में16, खल्लारी2, तुमगांव 2, बागबाहरा2, सरायपाली2, पिथौरा 2, बसना 5 क्षेत्र कुल 31 स्थाई वारंट तामील कर 31 व्यक्तियों को पकड़ा है। यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं समस्त अनु.अधिकारी पुलिस, थाना, चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा की गई है।
 


अन्य पोस्ट