महासमुन्द

माँ अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा
20-Oct-2023 2:52 PM
माँ अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 20 अक्टूबर।
गुरुवार शाम हाईस्कूल मैदान से मां अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए भव्य चुनरी यात्रा निकली। 

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति बबलू हरपाल और गरबा नाइट आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्यों और शहर के नागरिकों साथ नगर की कुल देवी माँ महामाया माता में 51 मीटर की चुनरी चढ़ाने के लिए यात्रा निकली, करीब रात 9 बजे मंदिर पहुंच माता में चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया।  इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  राशि महिलांग ने माता से सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। चुनरी यात्रा में पालिका के पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं।  यात्रा नेहरु चौक, स्वामी चौक, अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड, बिठोबा टॉकीज चौक से होते हुए महामाया मंदिर पहुंचीं। 


अन्य पोस्ट