महासमुन्द

सत्याग्रही किसानों ने विस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा
20-Oct-2023 2:03 PM
सत्याग्रही किसानों  ने विस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा

अशोक कश्यप होंगे उम्मीदवार, 25 को फार्म भरेंगे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अक्टूबर।
किसान मोर्चा और सत्याग्रही किसानों ने विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है। सत्याग्रही किसानों ने अपने साथ हर रोज पंडाल में बैठकर समर्थन करने वाले अशोक कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।  किसान नेता हेमसागर पटेल के मुताबिक आंदोलनकारी छ्सपा किसान मोर्चा के अधिकृत प्रत्याशी आदिवासी किसान नेता राज्य आंदोलनकारी अशोक कश्यप 25 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे हजारों किसानों के साथ जाकर फार्म भरेंगे। इस दौरान राजधानी से आंदोलनकारी अनिल दुबे फार्म को अग्रेषित करेंगे। 
 


अन्य पोस्ट