महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य अनुसूईया अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा पावर प्वाईंट प्रजेटेंशन के साथ शोध पत्र का वाचन किया गया। डॉ. अनुसूईया अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उदबोधन में सेमिनार के उद्देश्य और महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि इस तरह सेमिनार के आयोजनों से हमें अपने विषय को और ज्यादा जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विभागीय आयोजनों से हम अन्यत्र कहीं भी प्रस्तुति के लिए तैयार होते हंै। सेमिनार से विद्यार्थी की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रतिवेदन एवं स्वागत भाषण विभाग अध्यक्ष डा. दुर्गावती भारतीय ने प्रस्तुत किया।
उन्होंने सेमिनार की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए तकनीक का अध्ययन में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक सीमा रानी प्रधान के निर्देशन व मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डॉ. अन्नपूर्णा देवांगन ने आभार ज्ञापित किया। प्रथम दिवस तृतीय सेमेस्टर के 35 विद्यार्थियों एवं द्वितीय दिवस प्रथम सेमेस्टर के 30विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से साहित्य के अनेक विषयों पर शोधपत्र का वाचन किया।
इस दो दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर हिंदी विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने भुनेश्वरी झारे तृतीय सेमेस्टर कम्प्यूटर परिचय एवं उपयोग पर शोधपत्र तथा मनोरमा साहू प्रथम सेमेस्टर अतीत के चलचित्र में प्रमुख स्त्री पात्र को सर्वश्रेष्ठ पाया गया। अन्य छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से नीलेश महापात्र, ममता धीवर, अनिल, दुर्गेश्वरी, तुकेश्वरी, रिंकी ध्रुव, गायत्री पटेल, ज्योति दीवान, नोमेश सिन्हा, डिगेश्वर, कामिनी टंडन के प्रदर्शन को भी सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन तृषा चंद्राकर एवं नीलेश महापात्र ने किया। तकनीकी सहयोगी के रूप में अनिल तथा प्रेम साहू का उल्लेखनीय सहयोग रहा।