महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अक्टूबर। प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला से प्रेरित होकर नवाचार युक्त शैक्षणिक गतिविधियों में शिक्षक बढ़-चढक़र अपनी सहभागिता दे रहे हैं। शासकीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों के गतिविधियों और कार्यों को अपने वेबसाइट पर पूरे विवरण सहित प्रकाशित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मीता मुखर्जी, सहायक संचालक द्वय सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा एवं डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशानुसार तथा बीईओ सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल, सहायक बीईओ द्वय डीएन दीवान, जे.के रावल के मार्गदर्शन में विकासखण्ड सरायपाली के शिक्षकों के नवाचारी गतिविधियों को प्रतिदिन स्थान मिल रहा है।
उक्त गतिविधियों में शैलेन्द्र कुमार नायक व्याख्याता शासकीय उ. मा.वि.केना के हिंदी व्याकरण, अलंकार शॉर्ट ट्रिक, चंद्रभानु पटेल शाउच्च प्रा.शा.पाटसेंद्री के गणित में रेखा, किरण और रेखाखंड, योगेश साहू शास.प्राथ.शाला कसडोल के गणित में आरोही अवरोही क्रम, शीला विश्वास शास. प्राथ.शाला मुंधा के गणित में अंक ज्ञान, चंद्रशेखर पटेल प्रधान पाठक शास.प्राथ. शाला पाटसेंट्री के आयत की अवधारणा, कोण के आधार पर त्रिभुज के प्रकार, बनमोती चिन्तामणि शास. प्राथण् शाला बोडेसरा के खिलौने के अक्षर से आने वाले शब्द, मानसिक दक्षता आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
खिलखिलाता बचपन, पुष्पा पारेश्वर शास प्राथ.शाला वीरेंद्र नगर सरायपाली शब्द गोला लगाओ, अंजू पटेल प्रधान पाठक शा.प्राथ.शाला कसडोल का अंक ज्ञान, राधेश्याम चौहान सहायक शिक्षक शास. प्राथ. शाला.लिमाऊगुड़ा पहले एवं बाद की संख्या, मूर्त रूप में जोडऩा घटाना सीखना, खेल खेल में रंगों की पहचान, मुकेश कुमार साव शा. प्रा.शाला बोदापाली के जोड़ की अवधारणा, अंग्रेजी में अपोजिट वड्र्स, एक्शन वक्र्स एवं ऋषि प्रधान शास.प्राथ.शा. बाराडोली के गणित विषय में सरकना और लुढक़ना सिखाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस विशिष्ट कार्य में जिले का नाम रोशन करने के लिए समस्त नवाचारी वर्ग शिक्षकों को जिला शिक्षा विभाग एवं विकासखण्ड के सभी अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।