महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42, खल्लारी-41, बसना-40 एवं सरायपाली-39 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा 20 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेंडमाइजेशन के तहत सीयू-1434, बीयू-2213 एवं वीवीपीएटी-1610 का प्रात: 10:00 बजे से कलेक्टर परिसर स्ट्रांग रूम में रेंडमाइजेशन फेस-1, स्कैनिंग एवं सेग्रीगेशन कार्य होगा। रेंडमाइजेशन फेस-1 कार्य के लिए श्री देवेन्द्र साहू जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, नागेश साहू सहायक प्रोग्रामर की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार स्कैनिंग एवं सेग्रीगेशन कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 में श्री अमित कुमार मोहंती सहायक मिट्टी परि. अधिकारी, श्री आकाश शुक्ला उप अभियंता, श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री उत्तम कुमार नेताम सहायक वर्ग 2, श्री यशवंत ठाकुर सहायक वर्ग 03, श्री त्रिलोचन पटेल, श्री सोनेश्वर प्रसाद ध्रुव डाटा एंट्री ऑपरेटर, विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-42 में श्री आर.पी. पटेल सहायक अभियंता, श्री जागेश्वर सिन्हा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, श्री चंदन गेन्ड्रे सहायक वर्ग 02, श्री आशीष वर्मा सहायक वर्ग 03, श्री ललित कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं श्री योगेश कुमार साहू डाटा एनालिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बसना-40 में श्री दीपक मंडावी जिला पंजीयक, श्री लुकेश बैस सहायक संचालक हथकरघा, श्री सी.एच. जांगड़े सहायक अभियंता छ.ग.ग्रा. सडक़, श्री विक्रम बरिहा, श्री हीराचंद कोसरे सहायक वर्ग 03 एवं श्री उत्तम सिन्हा, श्री चंद्र कुमार सोनकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा विधानसभा क्षेत्र सरायपाली-39 में श्री बी.के. पांडेय उप अभियंता लोक नि.विभाग, श्री भीमराव घोड़ेसवार सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री लीलाधर सिन्हा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री मनीष नंदे, श्री राकेश चंद्राकर सहायक वर्ग 03 एवं श्री सपन साहू, श्री योगेश्वर राव मदनकर डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।