महासमुन्द
अफसर-कर्मियों ने ली मतदान की शपथ
18-Oct-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देश पर कल कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत, वन विभाग एवं सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने मतदान करने शपथ ली। शपथ के बाद मतदाता जागरूकता अभियान के संबंधित स्लोगन को पढक़र सुनाया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, जिला कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, जिला कोषालय अधिकारी संदीप चौधरी, मीडिया सेंटर में कीर्ति पाराशर, पोषण साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग में समीर पांडेय ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसी तरह जिले के अनुविभागीय, तहसील एवं ब्लॉक एवं मैदानी कार्यालयों में भी शपथ ली गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे