महासमुन्द
गरबा नाइट का शुभारंभ
17-Oct-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अक्टूबर। शहर के हाईस्कूल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, सभापति व पार्षद बबलू हरपाल और गरबा नाइट आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने गरबा नाइट का शुभारंभ रविवार को नवरात्र पर्व के प्रथम दिन पूजा-अर्चना कर किया। आयोजन के पहले ही दिन शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रथम दिन बबलू हरपाल, पूर्व पार्षद अर्चना चंद्राकर, पार्षद निखिलकांत साहू, प्रीति बादल मक्कड़, तारा चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, ऋषि वर्मा, शकुन चंद्राकर, समीक्षा महंती, छाया राव, वर्षा देवांगन, उमा ध्रुव, अमिता,अभिषेक अम्बिलकर सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य, महिलाएं शामिल हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे