महासमुन्द
महासमुंद,17 अक्टूबर। ट्रेन के एसी कोच के शीशे को पत्थर से क्षति पहुंचाने वाले युवक को सोमवार को आरपीएफ पुलिस ने धर दबोचा। युवक के विरुद्ध रेलवे अधिनियम धारा 153 की कार्रवाई की गई है।
पीआरओ त्रिविक्रम सेठ से मिली जानकारी के अनुसार कल आरपीएफ एमएसएमडी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ पीओ पर पहुंचे। उन्होंने एएसआई खरियार के साथ आस-पास के इलाके में छापेमारी, तलाशी की और बीजीबीआर.केएमके खंड के बी केएम नंबर 84,13,14 पर रेलवे ट्रैक पर एक बाहरी व्यक्ति संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया। छापेमारी दल को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन छापेमार दल उसे पकडऩे सफल रहा। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम और पता सम्राट सागर, 27 वर्ष, निवासी पोटरपाड़ा वार्ड 14 थाना बागबाहरा बताया है। उसने स्वीकार किया कि नशे में होने के कारण उसने रेल की डिब्बे में लगी खिडक़ी पर पत्थर मारा है।