महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अक्टूबर। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर कोडार एवं बेमचा, आदि शक्ति मंदिर पटेवा, बिरकोनी चंडी मंदिर समेत महासमुंद नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया में अभिजीत मुहूर्त में मुख्य ज्योत प्रज्जवलित किया गया। बाकी ज्योति कलशों की स्थापना क ल देर शाम तक कर ली गई।
नवरात्र पर्व को लेकर अंचल की सभी शक्ति पीठों, पंडालों में अखंड ज्योति जल रही हैं। मनोकामना ज्योति को लेकर दिन भर सिलसिला चलता रहा। शहर के दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
इस बार महामाया, शीतला और बस स्टैंड खल्लारी मंदिर को मिलाकर कुल 2480 ज्योति गई है। कुल 2305 ज्योति महामाया में, 163 शीतला में 18 ज्योति खल्लारी मंदिर बेमचा में जल रही है। दिन भर माता सेवा का क्रम जारी है। इससे इतर हाईस्कूल मैदान तथा सिटी स्पोटर्स क्लब में गरबा की धूम शुरू हो गई है।
