महासमुन्द

राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में वर्षा कोसरे का चयन
16-Oct-2023 2:12 PM
राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में वर्षा कोसरे का चयन

महासमुंद,16 अक्टूबर। राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर तक बॉल बैडमिंटन कोर्ट भिलाई सेक्टर-4 जिला दुर्ग में अयोजित हो रहा है, जिसमें जिले की वर्षा कोसरे पिता भैया राम कोसरे  बेमचा का चयन हुआ है।

 वर्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा एवं स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में अभ्यास कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल हुई हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का प्रशिक्षण शिविर 7 से 14 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित था, जिसमें वर्षा ने शामिल होकर खेल की बारीकियां सीखीं।

 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अंकित लूनिया व सेवन दास मानिकपुरी राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में शामिल होंगे। वर्षा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों सहित लोकेश साहू, प्रभात सेठ, दीक्षा, काजल, कंचन, मुरली एवं माता-पिता ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट