महासमुन्द

आत्मनन्द हाईस्कूल मैदान व सिटी स्पोर्ट्स क्लब मैदान में गरबा नाइट्स शुरू
15-Oct-2023 7:23 PM
आत्मनन्द हाईस्कूल मैदान व सिटी स्पोर्ट्स क्लब मैदान में गरबा नाइट्स शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 अक्टूबर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र पर शहर के स्वामी आत्मनन्द हिंदी मीडियम हाईस्कूल मैदान तथा सिटी स्पोट्र्स क्लब मैदान में गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाएगा।  कार्यक्रम की संयोजक राशि त्रिभुवन महिलांग तथा तारिणी चंद्राकर, महेंद्र जैन, बबलू हरपाल ने जानकारी दी है कि शनिवार को नपा कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष के सभाकक्ष में एक बैठक आहुत कर आयोजन को अंतिम रूप दिया है।

इस आयोजन को लेकर श्रीमती महिलांग ने बताया कि 15 से 23 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए सभी शहरवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि गरबा डांस प्रतिदिन शाम 6 से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।  श्रीमती महिलांग ने बताया कि  शहरवासियों की प्यार और सहयोग से पिछले 10 वर्ष से पूरी सफलता के साथ यह आयोजन हो रहा है और आयोजन का यह 11 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन से सम्बंधित जानकारी के लिए उनके अलावा आयोजन समिति के सदस्यों से भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। बैठक में पालिका के सभापति और पार्षद व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजन के पांचवे दिन आयोजन समिति द्वारा नगर की कुलदेवी मां महामाया में 51 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। इसके लिए शहर में गरबा नाइट्स कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान से बाजे-गाजे के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से गरबा के अलावा चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि आगामी 9 दिनों तक आयोजन में शामिल होकर माता की आराधना एक साथ करें।


अन्य पोस्ट