महासमुन्द
आज से 9 दिनों तक शक्ति की उपासना शुरू
15-Oct-2023 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 अक्टूबर। आज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों में ले जाते हुये दिखे। आज से 9 दिनों तक शक्ति की उपासना के साथ ही शहर के मंदिरों और दुर्गा पंडालों में जसगीतों की धूम रहेगी। वहीं गरबा मैदानों में गरबा के साथ ही लोग माता की उपासना करेंगे। देवी मंदिरों में आज से 9 दिनों तक अखंड ज्योति स्थापित होगी। आज अभिजीत मुहूर्त में शहर की कुलदेवी माता महामाया की मुख्य ज्योत जलाई जायेगी। पश्चात शाम तक मनोकामना ज्योत को जलाने का सिलसिला जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे