महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर। राइस मिलों के प्रमुख पारस चोपड़ा ने कहा है कि महासमुंद की ऊर्जावन भूमि ने सदैव राइस मिलिंग उद्योग के संरक्षण, संवर्धन एवं मीलर्स में जागृति लाने का काम किया है। इस संदर्भ में शनिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश भर से पधारे राइस मिलर्स का उन्होंने अभिनंदन किया।
कोषाध्यक्ष रोशन चन्द्राकर ने मिलर्स हित में किये गये सभी प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि वे हर कदम पर राइस मिलर्स साथियों के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा ने कहा कि अपने कार्यकाल में राइस मिलर्स के लिये उनकी टीम ने अधिकाधिक काम किया। फिर भी बहुत से काम किये जाने बाकी है। जिसके लिए हम आगे भी प्रयास करते रहेंगे। जो काम हम नहीं करा सके हैं, उसके लिये पूरे प्रारंभ में प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश सदन से क्षमा चाहते हैं।
इसी क्रम में के सभी जिले से आये अध्यक्षों का कैलाश रूंगटा ने अपनी पूरी टीम महासमुंद जिला द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। कल ही छग प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की सामान्य सभा में चुनी हुई कार्यसमिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष ने इस्तीफ ा दिया और इस्तीफे के बाद प्रदेश एसोसिएशन के आगामी चुनाव पर तैयारी तथा एसोसिएशन के कामकाज के लिये एक 14 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की गई।
रायपुर रोड स्थित चावला मैरिज पैलेस में हुई सामान्य सभा में रायपुर,दुर्ग, भाटापारा, राजनांदगांव, खैरागढ़, कांकेर, धमतरी, कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर, सक्ती, कोरबा आदि जिलों से करीब 500 राइसल मिलर शामिल हुए।
कार्यक्रम में राजेन्द्र लूंकड़ धमतरी, श्रवण आरंग, मोहन अग्रवाल अभनपुर, भृगु भाटापारा, सर्वेश सिंह चौहान, विजय कोडिय़ा जांजगीर, मनोज डोंगरगढ़, तिलोक सांखला, अनिल शर्मा रायगढ़, विनीत विजय गोयल राजिम, बलबी बिलासपुर, अनिल चंद्रवंशी, मुकेश गोयल सरगुजा, शुभांक अग्रवाल राजिम, मुरारी भूतड़ा, विजय गोयल, देवेन्द्र भृगु भाटापारा, बलबीर बिलासपुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मनोज अग्रवाल अध्यक्ष महासमुंद ने किया।