महासमुन्द
महामसुंद की ओजल को बेस्ट पोस्टर प्रजेंटेशन अवार्ड
जयपुर कॉलेज की टीम ने कहा-महासमुंद की बेटियां छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद की मृणाल विदानी को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में अयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल फोरेंसिक कांफ्रेंस में बेस्ट साइंटिस्ट तथा ओजल चंद्राकर को बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन का अवार्ड मिला है। ये दोनों महासमुंद की रहने वाली हैं और जयपुर में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रही हैं।
मृणाल विदानी फोरेंसिक साइंस में तीसरे साल की छात्रा हैं तथा ओजल चंद्राकर प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों को महासमुंद के जनप्रतिनिधियों, अफसरों और आम लोगों ने बधाईयां दी है। मृणाल विदानी की मैंटर असिंस्टेट प्रोफसर पूजा रावत हैं।
दोनों छात्राओं के अध्ययन को लेकर जयपुर कॉलेज की प्रोफेसर उमैमा अहमद ने छत्तीसगढ़ तथा महासमुंद के लोगों को ढेरों बधाईंयां दी है और कहा है कि महासमुंद की बेटियां दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रही हैं।
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में 13 और 14 अक्टूबर को आहुत इस कार्यक्रम की थीम सिनेंट डेवलपमेंट इन फोरेंसिक साइंस थी। कार्यक्रम के अतिथि फैज मोहम्मद अल जजीर एसोसिएट प्रोफेसर डिपर्टमेंट आफ बायोलाजिकल साइंस यूनिवर्सिटी आफ बीशा सउदी अरब, बीएल सोनी रिटायर डीजीपी एसीबी, डॉ. अजय शर्मा एसएफएसएल जयपुर, अनिल अग्रवाल एडिटर इन चीफ एट एएजेएफएमटी, डॉ. हेमंत पुरोहित रिटायर्ड एडीजी, डॉ. अजय शर्मा डायरेक्टर एसएफएसएल जयपुर, बीएल सोनी रिटायर्ड एजडीजीपी, अनुपम जानी प्रोफेसर एसएमएस हास्पिटल, के.के मीणा एडीबीपीआडीएंडडी थे।
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में अंतर राष्ट्रीय कार्यक्रम का यह तीसरा साल था। जिसमें फोरेंसिक साइंस की महत्ता को लेकर कई देशों के वैज्ञानिकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महासमुंद निवासी मृणाल विदानी को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में रहकर पढ़ाई करते फिंगर प्रिंट ब्रश बनाने तथा फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम की उत्तम प्रस्तुति पर बेस्ट साइंटिस्ट और महासमुंद की रहने वाली उक्त कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा ओजल चंद्राकर को पोस्ट पे्रजेंटेशन में बेस्ट पोस्टर पे्रजेंटेशन का अवार्ड मिला है। इस कांफ्रेंस में कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर में अध्ययनरत अभय शुक्ला, आयुष तिवारी, आर्यन साठे, तुषार चंद्राकर ने भी हिस्सा लिया।
आयोजक मंडल विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर के फाउंडर चेयरपर्सन डॉ. के आर बगारिया, सीअईओ ओंकार बगारिया, प्रेसिडेंट डॉ. विजय सिंग, डीन प्रोफसर कैलाश अग्रवाल, विभाग अध्यक्ष डॉ. उमैमा अहमद, डॉ. बीएस डागा, प्रोफेसर, डॉ. जी के माथुर ने कहा है कि देश के अलावा विश्व में अब फोरेंसिक साइंस के छात्रों को नई दिशा देने की जरूरत है। विश्व स्तर पर चूंकि अपराधों में वृद्धि हो रही है, ऐसे में फोरेंसिक साइंटिस्टों की जरूरत बढ़ी है। अत: इस साइंस को आधुनिक तकनीक से पठन पाठन और उसके समुचित उपयोग के लिए उस तरह के कांफ्रेंस की जरूरत है ताकि अन्वेशषण में कोई कमी न रहे।
उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने अपनी बेटियों को इस कठिन पढ़ाई के लिए राजस्थान तक भेजा, यह बहुत खुशी की बात है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों की दूरगामी सोच को मजबूत करता है।