महासमुन्द

आचार संहिता का पालन करने आम जनता से जिला प्रशासन की अपील
14-Oct-2023 3:19 PM
आचार संहिता का पालन करने आम जनता से जिला प्रशासन की अपील

महासमुंद, 14 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा आगामी नवरात्रि त्यौहार के संबंध में समस्त डीजे संचालक,धुमाल संचालक, गरबा आयोजक एवं दुर्गा माता पंडाल स्थापना करने वाली समितियों एवं आम जनत से अपील की गई है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वर्तमान में लागू आचार संहिता को देखते हुए नवरात्रि त्यौहार के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नहीं किए जाएं। अनधिकृत एवं असामाजिक तत्वों से बचाव हेतु यथा संभव पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव आयोजन समितियों दिया गया है। पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल, रोड को घेरकर करने पर प्रतिबंध है। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमे स्वर में प्रात: 6 बजे से 10 बजे तक किया जा सकेगा। रात्रि 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जाएगी। 


अन्य पोस्ट