महासमुन्द
धारदार चाकू के साथ युवक हिरासत में
13-Oct-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। थाना बागबहरा की पुलिस ने धारदार हथियार चाकू लेकर लोगों को डराने धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी का नाम मनीष राज यादव है। मालूम हो कि जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गुंडा बदमाश एवं आम्र्स एक्ट कार्रवाई हेतु निदेर्शित किया है। इसी तारम्य में कल 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने मेन रोड बागबाहरा में आरोपी मनीष राज यादव को हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते गिरफ्तार किया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 170-2023 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे