महासमुन्द
दोनों दलों में बगावत के सुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। महासमुंद विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस में बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। खबर है कि नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग इस वक्त दिल्ली में हैं और कांग्रेस की टिकट मांग रही हैं। चर्चा है कि यदि कांग्रेस से उन्हें टिकट नहीं मिलती है, तो आम आदमी पार्टी के बैनर तले उनके चुुनाव लड़ सकती हैं।
भाजपा के प्रकाश चंद्राकर भी चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं, लेकिन वे तभी चुनाव लड़ेंगे जब कांग्रेस से विनोद चंद्राकर मैदान में होंगे। रही बात पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा की, तो वे भाजपा से खासे नाराज हैं और समर्थकों के साथ बैठकें ले रहे हैं। आज सुबह दस बजे फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है। लेकिन डॉ. चोपड़ा ने अपने मोबाइल के रिंग टोन में छत्तीगढ़ की माटी से भावनात्मक लगाव वाले रिंगटोन : मोर छत्तीसगढ़ के माटी, मैैं खेलंव भौंरा बांटी-मैं रोज नवावंव माथा, महतारी आती जाती: रखा है, जिससे समर्थक उनके चुनाव लडऩे को पक्की मानकर चल रहे हैं।
भाजपा के समर्थित प्रत्याशी चुनाव को लेकर अब अपनी ताकत झोंकते हुए नजर आ रहे हैं और कांग्रेस भी अब अपने आप को पूरी तरह से तैयार बता रही है। कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। महासमुंद विधानसभा की बात करें तो इस वक्त भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के नामों को लेकर बाजार भारी गर्म है। आम आदमी पार्टी के अलावा निर्दलियों के नामों की चर्चा भी महासमुंद में हो रही है।
महासमुंद जिले में चारों विधानसभा में भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों का नाम जारी होने के बाद अब लोगों को कांग्रेस के प्रत्याशियों का बेसब्री से इंतजार है। आचार संहिता लगते ही चुनावी राजनीतिक पारा चढऩे लगा है। महासमुंद विधानसभा में भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियां भीतरी घात से इनकार कर रही है और पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर शिखर के नेता तक मिल जुुलकर चुनाव लडऩे का दावा कर रही हैं।
लेकिन महासमुंद में दोनों ही पार्टियों में जबरदस्त बगावत सामने आई है। कांग्रेस से वर्तमान विधायक विनेद सेवन लाल चंद्राकर को टिकट की चर्चा होते देख कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग अपने पति त्रिभुवन महिलांग के साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। चर्चा यह भी है कि यदि कांग्रेस से उन्हें टिकट नहीं मिलती है तो वे आम आदमी पार्टी से भी महामसुंद विधानसभा का उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि सिर्फ इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जबकि आम आदमी पार्टी ने पार्टी आलाकमान को जो नाम सौंपा है, उनमें महासमुंद से महासमुंद संजय यादव, भोला राम निषाद, राकेश झाबक, खल्लारी से आदिवासी महिला नीलम ध्रुव, बसना से भुवनेश्वर साहू (कोलता समाज), खिरोद पटेल, जयप्रकाश मिश्रा, हेमसागर प्रधान, सरायपाली से ईश्वर सिंह भारद्वाज (एस सी से), सनत राम चौहान का नाम शामिल है।
इसी तरह भाजपा के कर्मठ कहे जाने वाले पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा अपने समर्थकों के साथ बैठकें ले रहे हैं। बीते दिनों भाजपा कार्यालय में आहुत एक जरूरी बैठक में उनकी अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। डॉ. चोपड़ा टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज हैं और समर्थकों से टोह लेकर मैदान में उतरने की सोच रहे हैं। डॉ. चोपड़ा एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक बगावत की खबर सरेआम नहीं की है। बदला हुआ रिंगटोन भी काफी तादात में समर्थकों को भावनात्मक संबल दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि हर घड़ी भाजपा को महासमुंद में ंिजदा रखने वाले डॉ. चोपड़ा ही टिकट के सही दावेदार थे।
भाजपा पार्टी से चुनाव जीतकर नगरपालिका बनने के बाद आधे कार्यकाल में सीट को देने वाले प्रकाश चंद्रकार भी चुनाव के मूड में हैं। लेकिन उनका कहना है कि यदि कांग्रेस से विनोद चंद्राकर उम्मीदावार होंगे तभी चुनाव लड़ेंगे। उनका मानना है कि विधायक विनोद चंद्राकर की रणनीति के कारण ही नगरपालिक की सीट गंवाई है।
महासमुंद विधानसभा में एक दिलचस्प बात यह है कि असवंत तुषार साहू नाम का एकयुवक बीते पांच सालों से खुद को विधायक प्रत्याशी घोषित कर चुका है। वह हर रोज एक गांव की दौरा कर लोगों से मुलाकात करता है, उनकी समस्याएं सुनता है और फिर उनके साथ एक फोटो खिंचवाकर उसे अखबारों को भेजता है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय है। भेज हुए खबर में सबसे पहले वह लिखता है-विधायक प्रत्याशी असवंत तुषार साहू। इस तरह स्वघोषित इस प्रत्याशी के चुनाव लडऩे की संभावना भी काफी प्रबल है।
बीते पांच सालों में महासमुंद में किसान नेताओं की अच्छी खासी जमा होती रही। इन किसानों का नेतृत्व हर बार जोगेश्वर चंद्राकर जुगनू ने किया। किसानों से जुड़े मामलों में हुए आंदोलनों में उन्हें अच्छी खासी सफलता भी मिली। वे वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं और विधानसभा चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी कर चुके हैं। कहीं-कहीं पर उनके बैनर पोस्टर भी चिपकाए गए थे। इस तरह महासमुंद विधानसभा में इस बार अब तक कुल सात लेगों के चुनाव लडऩे की उम्मीद है।
जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधीश प्रभात मलिक चुनाव संबंधित प्रत्येक बिंदुओं के पालन के लिए अपने मातहतों को जिम्मेदार बना रहे हैं और पुलिस प्रशासन ने भी हर स्तर की तैयारियां की है। राजनीतिकों और आम लोगों पर दोनों की नजर बनी हुई है।