महासमुन्द
महासमुंद, 13 अक्टूबर। महासमुंद नोनी जोहार कार्यक्रम के तहत शक्ति सम्मान स्वाभिमान के थीम पर यूनिसेफ और छग वी द प्यूपल के प्रयास से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर होटल सायाजी में आहुत हुआ जिसमें 10 अक्टूबर को मासिक स्वास्थ्य एवं 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश से आए स्वयंसेवी जिन्होंने स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता वृक्षारोपण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।
इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले में चल रहे जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ क े संयुक्त कार्यक्रम 5 संकल्प के स्वयंसेवी यूनिसेफ के जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी के नेतृत्व में शामिल हुए स्वयंसेवियों को उनके जिले में किए गए समाजसेवी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवियों में दिनेश साहू,भूपेश साहू,गायत्री मिश्रा,नूरी खान,सुधा साहू एवं सिंधु जगत शामिल हैं जिन्हें समाज में स्वास्थ्य और पोषण में किए जा रहे जागरूकता कार्य हेतु प्रोत्साहन मिला। आगामी दिवसों में उन्होंने उत्साह पूर्वक सामाजिक जागरुकता कार्य युद्ध स्तर पर करने की बात कही। कार्यक्रम में मुंबई से आई हुई बॉलीवुड एक्टर स्मृति कालरा ने समाज में स्वयंसेवियों की भूमिका और महत्व के बारे में बताते हुए उत्साहवर्धन किया। उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी है।