महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया है। यह निगरानी दल प्रतिदिन होने वाली वीडियोग्राफी का अवलोकन करेंगे। जारी आदेश अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39. सरायपाली के लिए वीडियो अवलोकन टीम में विकास विस्तार अधिकारीहिराधर सिदार को बनाया गया है उनके सहायक अधिकारी जयलाल भोई हैं।
विधानसभा 40 बसना के लिए विकास विस्तार अधिकारी सुरेश पटेल हैं। उनके सहायक अधिकारी रूप सिंह सिदार हैं। विधानसभा 41 खलारी के लिए विकास विस्तार अधिकारी केशव कुमार देवांगन हैं। उनके सहायक अधिकारी कलीराम मधुकर हैं और विधानसभा 42 महासमुंद के लिए विकास विस्तार अधिकारी रोहित दास पारेश्वर हंै था उनके सहायक अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा को बनाया गया है।