महासमुन्द
गांजा तस्करी, गुजरात के 2 बंदी
12-Oct-2023 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर। गांजा की तस्करी मामले में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से 33 किलो गांजा, कीमती 16 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
कल 11 अक्टूबर को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सरायपाली बाईपास एनएच-53 रोड बसना के पास दो व्यक्तियों को सफेद प्लास्टिक की दो बोरियों में गांजा ले जाते मिले।
पुलिस ने प्रकाश बाटी (35) ग्राम गुलबाई टेकरा गुजरात और जीतू बाटी (19) ग्राम गांधीनगर गुजरात को 2 मोबाइल, नगदी रकम 2000 रुपए समेत गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे