महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने निभाए महान विभूतियों के किरदार
12-Oct-2023 4:36 PM
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने निभाए महान विभूतियों के किरदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अक्टूबर।
स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में स्कूली छात्राओं के द्वारा विश्व में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

 छात्राओं ने अनेक महान विभूतियों, टी.वी. सीरियल के कलाकरों को याद करते हुए उनके पारंपरिक वेसभूषा में उनका किरदार निभाया। जिसमेंं सावित्री बाई फ ूले की भूमिका में कुमकुम साहू, पी.टी. उषा की भूमिका में मीनाक्षी साहू, आनंदी बाई जोशी की भूमिका में अंजली साहू, लता मंगेशकर की भूमिका में विद्या साहू, मीरा बाई की भूमिका में देवश्री चन्द्राकर, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म की भूमिका में रोहिणी निषाद, रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में निधि साहू, चेतना ठाकुर, काजल निषाद, रिमशा इलाही, गंगूबाई की भूमिका में आयुषि चन्द्राकर, सावित्री बाई फूले की भूमिका में रूपाली सिन्हा, उषा निषाद, लता मंगेशकर की भूमिका में परी कुमारी गुप्ता, टी.वी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी, हीना खान की भूमिका में फ नेहा साहू, राजेश्वरी साहू ने अपना किरदार निभाया। 

इसी प्रकार प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग से फैशन, टैलेंट हंट आदि कार्यक्रम किया गया, साथ ही छात्राओं ने डांस,गीत, ख्याति चन्द्राकर, प्रियांसी साहू ने भाषण दिया। समस्त कार्यक्रम की रूप रेखा शिक्षक नेहा दुबे ने तैयार किया एवं प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विभाग के कार्यक्रम का संचालन छात्रा आस्था पटनायक ने तथा हाई हायर सेक्शन के कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा भोई ने किया।

प्राचार्य अमी रूफस ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बधाई देते हुए उन्हें अपने अधिकार के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के जी.एस.टांडेकर, प्रियंका पीटर, विकास यादव,  रूपा पांडेय, कृति थवाईत, ऋतुराज देवांगन सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट