महासमुन्द

6336 बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए
12-Oct-2023 4:04 PM
6336 बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

महासमुंद,12 अक्टूबर। राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत 10 अक्टूबर तक जिले में 6336 बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिला प्रशासन द्वारा इन सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई द्रुत गति से जारी है। संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत महासमुंद में 6336,संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई 10 अक्टूबर तक की गई है।


अन्य पोस्ट