महासमुन्द

ग्रामीणों ने घरों के सामने रंगोली बना, कलश-दीप सजा घरों की पवित्र मिट्टी स्वयंसेवकों को दी
12-Oct-2023 4:02 PM
ग्रामीणों ने घरों के सामने रंगोली बना, कलश-दीप सजा घरों की पवित्र मिट्टी स्वयंसेवकों को दी

मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों का वंदन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम अमृत कलश यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दुर्गापाली एवं उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के द्वारा किया गया। जिसमें छात्र.छात्राओं ने अपने-अपने घरों से एक-एक मु_ी चावल एवं पवित्र मिट्टी लाया। इस अभियान के तहत देशभर से एकत्र की गई पवित्र मिट्टी से कर्तव्य पथ, इंडिया गेट में अमृत वाटिका तथा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक की स्थापना की जानी है।

इसी कड़ी में बड़े उत्साह के साथ अमृत कलश यात्रा ग्रामीण जनों, कीर्तन मंडली एवं युवाओं के सहयोग से प्रत्येक घर से मिट्टी एकत्रित की गई। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह था। सभी ने देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत होकर अपने घरों के सामने रंगोली, दीपक, कलश की स्थापना की साथ ही थी। उत्साह पूर्वक सभी ने अपने घरों की पवित्र मिट्टी स्वयं सेवकों को सम्मान पूर्वक सौंपा।  इस तरह यह कारवां बढ़ता गया। इस कार्यक्रम के सभी लोग भागीदार बनना चाह रहे थे। इस अवसर पर चौक चौराहों में कन्हैयालाल पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य निमंकर पटेल ने अमृत कलश यात्रा के उद्देश्य, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति पर उद्बोधन दिया और लोगों को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में शिक्षक पुनितलाल चौधरी, सीता सिंह, राजेश पंडा, जयदेव साहू, एकता शर्मा, भूपेंद्र खूंटे, अंगद कुमार अजगर,  लक्ष्मण पटेल, अक्षय सिदार, कमलदास, ममता पटेल, त्रिवेणी उरांव, नरसिंग पटेल, रजनी राठिया, केदार पटेल, ग्राम दुर्गापाली के कीर्तन मंडली से घनश्याम पटेल, टंकाधर पटेल, रूपधर पटेल, देवेन्द्र पटेल एवं उरांवपारा कीर्तन मंडली से बरत उरांव, गजानंद उरांव, मोहन बढ़ाई एवं उनकी टीम के सदस्यों की उपस्थिति में दल नायक जयंत पटेल, दल नायिका उर्वशी यादव, उप दल नायक ललित उरांव, केशरी रात्रे, बबिता पटेल, शाला नायक हरीश पटेल के सहयोग से शिवप्रसाद पटेल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के संचालन में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट