महासमुन्द
महासमुंद, 11 अक्टूबर। सर्व हिंदू समाज महासमुंद ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साजा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर हत्याकांड में निरपराध लोगों को प्रताडि़त करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि निरपराध हिंदुओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अभियोजित किया गया था। लेकिन अपार सत्र न्यायाधीश ने उन्हें न केवल दोषमुक्त किया बल्कि पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अत्यंत तीखी टिप्पणी की है।
अत:सर्व हिंदू समाज की मांग है कि स्व.भुनेश्वर साहू के पिता व भाई द्वारा बताए गए समस्त अभियुक्तों तथा अन्य मामले में निरपराध हिंदुओं को गिरफ्तार कर प्रताडि़त करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जावे।
ज्ञापन सौंपने वालों में भरत चन्द्राकर,अग्रज शर्मा,अखिलेश लुनिया, कान्हा प्रधान, संजय यादव, नरेश नायक,हिमांशु तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।