महासमुन्द

30 करोड़ 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
09-Oct-2023 7:07 PM
30 करोड़ 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा , 9 अक्टूबर। नगर पंचायत परिसर में नगर विकास के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

पूजन के अंतर्गत गौरवपथ निर्माण कार्य लागत राशि 2615.04   लाख रुपए अधोसंरचना मद वर्ष 2023-24 विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड, आर.सी.सी. नाली एवं अन्य विकास कार्य लागत राशि 235.19  लाख रुपए बार चौक में शहीद वीर नारायण सिंह मूर्ति स्थापना (चबूतरा सहित) कार्य लागत राशि 7.94 लाख रुपए 15वें वित्त आयोग अंतर्गत विभिन्न स्थानों में ट्यूबलर पोल एक्सटेंशन कार्य लागत राशि 36.68 लाख रुपए स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं हेतु सामुदायिक ग्रन्थालय का विकास कार्य लागत राशि 6.50   लाख रुपए।इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में घोषित किये गये कार्यो का भी भूमिपूजन किया। इसमें ब्राह्मण समाज हेतु डोम निर्माण कार्य लागत राशि 20.लाख रुपए,वार्ड क्रमांक 15 में ठाकुर बुढ़ान शाह स्मारक स्थल हेतु रोड निर्माण कार्य लागत राशि 19.93 लाख रुपए कलार समाज (कौडिय़ा परिक्षेत्र) के लिए छात्रावास निर्माण कार्य लागत राशि 20 लाख रुपए,यादव ठेठवार समाज पिथौरा हेतु भवन निर्माण कार्य लागत राशि 20.लाख रुपए वार्ड क्रमांक 04 में सर्व यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 20 लाख रुपए।


अन्य पोस्ट