महासमुन्द

गांजर में स्वामी आत्मानंद जयंती मनाई
09-Oct-2023 7:04 PM
गांजर में स्वामी आत्मानंद जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला संयोजक राजीव युवा मितान क्लब आंकित बागबाहरा ने विगत दिनों स्वामी आत्मानंद जयंती खल्लारी विधानसभा की बड़ी पंचायत गांजर में  मनाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकित बागबाहरा ने स्वामी आत्मानंद के बारे में बताया कि 6 अक्टूबर 1929 को रायपुर में एक शिक्षित परिवार में जन्मे स्वामी आत्मानंद मांढर में शिक्षक के रूप में पढ़ाते थे, स्वयं यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पश्चात भी जन हितार्थ सेवा भावना ने उनको नौकरी में जाने नहीं दिया और गृहत्याग कर वे समाज सेवा के कार्यों में लग गए, गांधी आश्रम सेवा ग्राम में उनकी भेंट महात्मा गांधी से हुई, जिनसे भी वे काफी प्रभावित हुए, रामकृष्ण मिशन के संपर्क में रहे व 1957में स्वामी शंकरानंद ने उन्हें ब्रम्हचर्य की दीक्षा दिलवाई ।  1962 में स्वामी आत्मानंद जी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस मिशन की स्थापना कर उनकी भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का भी आत्मानंद जी पर गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीडि़तों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी।

उनके विचार मूल्य हमेशा सेवा और ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमें प्रेरित करते रहेंगे और शिक्षा के प्रति भी उन्होंने बहुत काम किया ऐसे महान युग पुरुष के जीवन को आम जन तक पहुंचाने वर्तमान सरकार ने उनके नाम से स्वामी आत्मानंद शिक्षा नीति बनाई और इसके अंतर्गत अब तक 735 उत्कृष्ठ विद्यालय हिंदी और अंग्रेजी माध्यम और 10 महाविद्यालयों की घोषणा हो चुकी है । ऐसे महान संत को शत शत नमन है ।

इस अवसर पर अंकित बागबाहरा के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर अध्यक्ष शाला विकास समिति,हुल्लास चंद्राकरअध्यक्ष गौठान समिति,गोयल चंद्राकर अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब,गुनिधि चंद्राकर,आदित्य चंद्राकर,संदीप चंद्राकर,नरेश चंद्राकर,आनंद चंद्राकर,रेखराज सेन,मोहन कटारे,टुकेश्वर चंद्राकर,नीलकंठ साहू,राजकुमार यादव,दिनेश निषाद,कमलनारायण चंद्राकर,जतिराम साहू,देवेंद्र साहू,दौलत ठाकुर, सुरेश सहिस,रिखीराम करारे,हिमांशु चंद्राकर,मनोहर साहू,मिनिकेतन पटेल,दीपक चंद्राकर,राजू साहू,सुखरू धीवर,रूपराम धीवर, नागेश चंद्राकर,केशव चंद्राकर,अभिषेक यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट