महासमुन्द

मोबाइल मेडिकल यूनिट बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
09-Oct-2023 7:02 PM
मोबाइल मेडिकल यूनिट बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद, 9 अक्टूबर। रविवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर तथा नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यूनिट के साथ अब शहरी क्षेत्र में तीन मोबाइल यूनिट बस वार्डों में पंहुच नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस दौरान सीएमओ टॉमसन रात्रे, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री संजय शर्मा, पार्षद रिंकू चंद्राकर, डमरूधर मांझी, जनपद सदस्य आरीन चंद्राकर, जमशेद खान, शबाब कुरैशी, सीताराम तेलक, करण यादव, विजय श्रीवास्तव सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट