महासमुन्द
पुलिस ने ली डीजे संचालकों की बैठक
09-Oct-2023 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,9 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में महासमुंद पुलिस ने आगामी माह में कार्यक्रम एवं त्यौहारों के मद्देनजर डी जे संचालकों की बैठक लेकर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डी जे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के संचालकों को यंत्रों के संचालन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। महासमुन्द पुलिस ने डी जे, लाउड स्पीकर रात्रि 10 बजे के बाद बंद करने एवं अति तीव्र ध्वनि में लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं करने कहा। उक्त मीटिंग में महासमुंद जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों द्वारा जिले के समस्त डी जे संचालक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे