महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अक्टूबर। झलप-पटेवा क्षेत्र में लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।
ग्राम पंचायत चौकबेड़ा, बावनकेरा, गोंड़पाली, पचरी व झलप में सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खिलावन साहू, आलोक नायक, सीटू सलूजा, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, रेवती रमन पटेल, द्रोण चंद्राकर, लमकेश्श्वर साहू, मायाराम टंडन, बसन्त सिन्हा, मो शकील खान, विवेक पटेल, कुमेंद्र चंद्राकर, सरपंच रेवाराम चंद्राकर मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार सभी वर्गों के हित में प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार बनते ही जहां किसानों का कर्ज माफ का फैसला लिया गया वहीं समर्थन मूल्य में धान खरीदी पर मुहर लगाई गई।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री बना है, जो किसानों के विकास का काम कर रहा है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से राहत मिल रही है। भूपेश सरकार द्वारा 15 क्विंटल प्रति एकड़ के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जहां किसानों के हित में ऐसा निर्णय लिया गया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश चंद्राकर, कीर्ति कोसरिया, राजू दीवान, राजा गंभीर, राजा कोसा, संतोष साहू, समीर सेन, श्री डडसेना, लील सिंग दीवान, अनिल चंद्राकर, केशव कोसरे, हेमचंद बारले, कामता माहेश्वरी, जगत सोनवानी, टीका राम कुर्रे, झाड़ू राम चौहान, बहुर विश्वकर्मा, चिंता राम ध्रुव, सोमनाथ ध्रुव, लोकु राम ध्रुव, नरेश वस्त्रकार, बाला राम दीवान, ओमप्रकाश दीवान, रोशन वस्त्रकार, राजू वस्त्रकार, मनीराम यादव, विक्रम दीवान, परऊ दीवान, धनेश माहेश्वरी, भोलाराम ध्रुव, नंदू दीवान, प्यारेलाल माहेश्वरी, जगत माहरा, आनंद माहरा, धनसिंग बंजारे, जयचंद चेलक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।