महासमुन्द
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव का जताया आभार
बागबाहरा, 7 अक्टूबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के कृषकों का ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत बोडराबाँधा एवं आमगांव को नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष हमें धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय करके धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचना पड़ता था। जिसके चलते हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विषय में जब हमने अपनी समस्याएं संसदीय सचिव श्री यादव के समक्ष रखी तो उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था और हमारी मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के समक्ष रखा तो उन्होंने इस पर तत्काल स्वीकृति दी। इस पर हम सभी किसान व ग्रामीण प्रदेश के मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और विधायक संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।