महासमुन्द
महासमुंद, 7 अक्टूबर। उच्च न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा एक व्यक्ति आदेश का उल्लंघन कर फरार हो गया है। शिकायत पर बसना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दुखू राम यादव (43 वर्ष) बरगांव को पुलिस ने 1 जून 2023 को 20 लीटर बिक्री हेतु रखी महुआ शराब जब्ती कर आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत गिरफ्तार कर 2 जून को न्यायिक हिरासत में लिया गया। जहां जमानत निरस्त होने पर अभिरक्षा में जिला जेल महासमुंद भेज दिया गया। एडीजे कोर्ट में 5 जून को बेट खारिज कर दिया गया। जहां 16 जून को अभियोग पत्र पेश किया गया। जिस पर व्यवहार न्यायालय बसना ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गिरिवर सिंह राजपूत द्वारा आरोपी दुखूराम यादव के खिलाप छग उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश 22 जून 2023 को शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा किया गया। किंतु आरोपी फरार होकर उच्च न्यायालय के शर्तों का उल्लंघन किया है।
जिससे आरोपी के खिलाफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बसना द्वारा धारा 229. भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।