महासमुन्द

कोडार परियोजना, नहर सायफ न निर्माण से 257 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
07-Oct-2023 2:39 PM
 कोडार परियोजना, नहर सायफ न निर्माण से 257 हेक्टेयर में होगी सिंचाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 अक्टूबर।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कोडार परियोजना के तहत साढ़े 58 लाख की लागत से नहर सायफन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। नहर सायफन निर्माण से 257 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। शुक्रवार को कोडार बांध में नहर सायफन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खिलावन साहू मौजूद रहे। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने सायफन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में रह है। लगातार इस दिशा में प्रयास करने के साथ ही शासन.प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया गया। नतीजन पौने पांच साल के उनके कार्यकाल में अब तक 90 फीसदी से अधिक नहरों का लाइनिंग कार्य का काम हो गया है। इससे टेल एरिया तक पानी पहुंचने लगा है।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा नहर सायफन निर्माण से 257 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसडीओ एचपी बिसेन, सरपंच प्रतिनिधि डोमार ध्रुव, लीलाराम निषाद, हरिशंकर सिन्हा, श्यामलाल, सुरेश यादव, प्यारे सिन्हा, देव यादव, बंशी यादव, धरमु यादव, नंदकुमार सिन्हा, राकेश ध्रुव, साढेलाल यादव, कमलेश साहू, ईश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट