महासमुन्द
चुनावी रणनीति पर हुई बैठक में पहुंचे आप प्रभारी, पार्टी के गारंटी कार्ड को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान
महासमुंद, 6 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल द्वारा छग के लोगों के लिए दस गारंटी जारी करने बाद महासमुंद जिले कार्यकर्ताओं ने गारंटी कार्ड को घर घर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
कल महासमुंद के स्थानीय विश्राम गृह में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक संजीव झा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव अभिषेक एवं लोक सभा प्रभारी अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर की अध्यक्षता में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक सांगठनिक बैठक हुई। जिसमें संजीव झा ने कहा कि हमारे सामने दिखने के लिए दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा जरूर है, परंतु राज्य की जनता भाजपा के पंद्रह साल और कांग्रेस के आठ साल की शासन से परेशान है। वादा खिलाफ ी का शिकार हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल और पंजाब में भगवंत मान की सरकार हर महीने हर घर को 24 घंटे 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बेहतर व मुफ्त शिक्षा देने, बेहतर स्वास्थ्य व मुफ्त चिकित्सा,सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनिनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, महिलाओं के लिए सम्मान, शहीद सम्मान देने काम कर रही है। पंजाब में किसानों को उनके फसल का पूरे साल भर सम्मान जनक दाम मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उन योजनाओं को गारंटी के साथ लागू करना है।
इसके लिए महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में इस गारंटी को पहुंचाना है एवं आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता को कमर कस कर तैयार होकर काम करना है। हमारे पास धनबल व अन्य संसाधनों की कमी जरूर है लेकिन जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में आत्मबल तथा जन सहयोग से जीत हासिल किए हैं, वही ऊर्जा की आवश्यकता है। पार्टी ने अभी 22 सीटों पर अपना प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। बाकी सीटों पर बहुत जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा सम्बोधन करते हुए कहा आसन्न चुनाव में हमारे आम आदमी पार्टी का सभी सदस्य अपने आप को प्रत्याशी मानकर काम करे और केजरीवाल की गारंटी कार्ड को जनता तक ले जाएं।
आज के बैठक में आम आदमी पार्टी से भूपेंद्र चन्द्राकर,अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर, संजय यादव, सकील खान,खिरोद पटेल,राकेश झाबक,नीलम ध्रुव, कादिर चौहान, मेघा चन्द्राकर, भोला राम निषाद, अशोक सोनी, कैलाश जैन,आशिक हुसैन, मधु यादव, कोमल खुसरो, पूना राम निषाद, तुलूराम ध्रुव, केशव पटेल, मिनाक्षी ठाकुर, रामदयाल पटेल, गौतम नेताम, डोंगर सिंह चक्रधारी, भुनेश्वर साहू, जयप्रकाश मिशा, टीकम राणा, मुनु दाऊ सागर, मुरारी प्रधान, ईश्वर भारद्वाज, सनतराम चौहान,इमरान खान,मुकेश कुर्रे,विकास कुमार, महेन्द्र साहू,अगेश्वर यादव,अनवर खान,सरिता साहू आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।