महासमुन्द

अवैध कब्जा का आरोप, खेत में जोताई कर रहे लोगों के बीच विवाद-मारपीट
05-Oct-2023 2:59 PM
अवैध कब्जा का आरोप, खेत में जोताई कर रहे लोगों के बीच विवाद-मारपीट

दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अक्टूबर।
अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और खेत में जोताई कर रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने कोमाखान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 टेमरी निवासी राधेश्याम साहू ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शासकीय भूमि पर बाहरी व्यक्ति ट्रैक्टर से जोताई कर कब्जा कर रहे थे। प्रार्थी राधेश्याम साहू ग्राम सरपंच धनेश्वरी साहू, पंचों व ग्राम कोटवार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ओडिशा निवासी गेनकु राम मांझी व 2 अन्य खसरा नं. 81 में जोताई कर रहे थे, जिसे मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष से ओडिशा निवासी गेनकु राम मांझी ने पुलिस को बताया कि उनका ग्राम टेमरी में पटवारी हल्का नंबर 23 व कोमाखान तहसील में खसरा नंबर 69.3 रकबा 0.12 हेक्टेयर जमीन है। सोमवार को ड्राइवर उमाशंकर लोहर व राम सिंह मांझी के साथ मिलकर उक्त भूमि में जोताई कर रहे थे। उसी दौरान टेमरी गांव का राधेश्याम साहू, मनोहर साहू, लवेन्द्र साहू, दिनेश साहू, लंबोदर साहू, पूरन साहू आए। डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।
 

 


अन्य पोस्ट