महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अक्टूबर। नगर पालिका अध्यक्ष सभाकक्ष में कल मंगलवार को पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में सर्वप्रथम पीआईसी और बाद परिषद के सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न हुई। दोनों ही बैठकों में 7 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें सभी प्रस्ताव पर सदस्यों ने ध्वनिमत से मुहर लगाई। इसमें प्रथम प्रस्ताव सामाजिक सहायता अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजना हेतु योजना हेतु प्राप्त आवेदनों के सम्बंध में विचार के बाद सभी प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति दी गई।
इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सम्बंध में विचार के बाद सभी आवेदनों को स्वीकृति किया गया। इसके अलावा बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 199.40 लाख रुपए के प्रस्ताव को शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। तुमगांव रोड में निर्मित ओव्हरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन पर डीएमएफ मद से सौंदर्यीकरण किए जाने का प्रस्ताव पर सदस्यों ने मुहर लगाई। इस दौरान उपस्थित जनों ने चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण हेतु परिषद ने सभी वैज्ञानिकों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।
शासन की यूपा अंतर्गत प्राप्त निविदा दर को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही विगत 24 अगस्त 2023 को प्रेसीडेंट इन कौंसिल की बैठक में पारित निर्णय का अवलोकन पश्चात अनुमोददित किया गया। परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर पार्षदद्वय पवन पटेल, निखिलकांत साहू, बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर,रिंकू तारेंद्र चंद्राकर,मीना वर्मा, मोहम्मद हफीज कुरैशी, देवीचंद राठी, जसप्रीत बादल मक्कड़,मंगेश टांकसाले, महेंद्र जैन, हेमलता यादव, राजेंद्र चंद्राकर,मनीष शर्मा, एल्डरमैन अनवर हुसैन, सीएमओ टॉमसन रात्रे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।