महासमुन्द

पिथौरा मुख्य मार्ग पर गड्ढे-कीचड़, आवाजाही में परेशानी
04-Oct-2023 3:26 PM
पिथौरा मुख्य मार्ग पर गड्ढे-कीचड़, आवाजाही में परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 4 अक्टूबर। नगर के मुख्य मार्ग की गड्ढों एवं कीचड़ भरी सडक़ से लोग परेशान हैं।

ज्ञात हो कि उक्त कीचडय़ुक्त मार्ग सुधारने भाजपा द्वारा आंदोलन का ऐलान किया गया था, परन्तु अज्ञात कारणों से आंदोलन नहीं हुआ और अब किसी के विरोध नहीं किये जाने से सडक़ की दुर्दशा सुधारने कोई सामने नहीं आ रहा है, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरा शहर के बीचों बीच का उक्त नजारा लगातार चार माह से अधिक समय से देखा जा रहा है। पूर्व के चार वर्षों तक यहां गड्ढे थे। यह दुर्दशा नगर के थाना चौक से मुरईधोवा नाला तक है। यह मार्ग नगर के बीचोंबीच बसस्टैंड से होकर जाता है। इसी मार्ग पर भाजपा की परिवर्तन यात्रा हो या कॉंग्रेस की भरोसे की यात्रा सभी निकल गयी। इसके अलावा इसी मार्ग से जिला के अफसर एवं मंत्री जनप्रतिनिधि भी निकल रहे हैं। उसके बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जिससे आज भी पिथौरा शहर के मुख्य मार्ग में प्रतिदिन घटना दुर्घटना का सिलसिला जारी है। अब हालात यह है कि आम लोग इस जर्जर सडक़ के बारे में शिकायत करना भी छोड़ चुके हंै और खतरे के बीच आवागमन करने मजबूर हंै।


अन्य पोस्ट