महासमुन्द

मां खल्लारी की पूजा-अर्चना कर कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरू
03-Oct-2023 8:02 PM
मां खल्लारी की पूजा-अर्चना कर कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरू

भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 3 अक्टूबर। गांधी जयंती पर एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा की शुरुआत खल्लारी क्षेत्र की राजमाता मां खल्लारी की पूजा-अर्चना से शुरू हुई। इस भरोसा यात्रा की अगुवाई संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव ने की।

 विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा की शुरुआत में सर्वप्रथम राजमाता खल्लारी की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव की अगुवाई में यह भरोसा यात्रा अपने निश्चित रूट चार्ट पर प्रस्थान करने के लिए तैयार हुई। जिसके अंतर्गत खल्लारी से चलकर यह भरोसा यात्रा बागबाहरा के दैहानीभांठा पहुंची। दैहानीभांठा से हैरनादादर, नवाडीह ,जामगांव, बोकरामुड़ा, छिंददादर, घोटियापानी होते हुए हाथीबाहरा में इसका समापन हुआ।

भरोसा यात्रा के दौरान पडऩे वाले गांव में निवास कर रही जनता को राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साथ भाजपा सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के साथ किए गए छल कपट की राजनीति के विषय में भी आम जनता को अवगत कराया गया।

भरोसा यात्रा के शुभारंभ के दौरान महेंद्र चंद्राकर बलविंदर सिंह सलूजा रवि निषाद भूपेंद्र ठाकुर करण दीवान संतोष पटेल तेजन चंद्राकर बसंता ठाकुर मनोहर ठाकुर रामेश्वर चक्रधारी समीम खान गणेश शर्मा  दुर्गा सागर डुमरौतीन ठाकुर प्रीतम साहू नवनीत सलूजा मंतायादव हेमसिंह नायक लेखराम दीवान लालाराम मांझी ईश्वर ध्रुव   देवनाथ साहु रेखराम बाघ संतोष यादव नवनीत नाग नितेंद्र बनर्जी देवेश साहू हरिशंकर यादव  दुर्गेश यादव चंदूलाल साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर गोपी साहू मिनेश्वर साहू उमेश यादव प्रदीप यादव हबेलाल यादव राजेश त्रिपाठी ओमप्रकाश चक्रधारी सेवाराम साहू केशव साहू शहजान पाशा फूलसिंह ध्रुव परसराम सोनवानी मयंक शर्मा रवि शंकर साहू कांति तिवारी अनुकी सेन अनमोल छाबड़ा बंसीलाल चंद्राकर पंकज हरपाल सतवीर दुआ सतवीर दुआ, राजू चंद्राकर दामोदर विश्वकर्मा भक्तराम माँझी, राहुल कुलदीप किशोर चतुर्वेदी, तूफान दीवान,गिरीश पटेल,राहुल सबर,हेमलाल दीवान, मनहरण गुप्ता, शांत साहू सविता गोस्वामी,लोकेश दीवान, खोमेश साहू ओमप्रकाश साहू जीवन निर्मलकर हीरादास टंडन राहुल बंछोर रोहित सिन्हा आरती नायक मधु साहू रेखा साहू अंजोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट