महासमुन्द

जुआरियों से 41 हजार नगद, 6 बाइक, 6 मोबाइल बरामद
03-Oct-2023 3:18 PM
जुआरियों से 41 हजार नगद, 6 बाइक, 6 मोबाइल बरामद

महासमुंद, 3 अक्टूबर। जिले के बसना थाना अंतर्गत बोहारपार के डोंगरी नीचे जुआ खेलते पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। फ ड़ से 41 हजार 270 रुपए समेत 6 बाइक, 6 मोबाइल बरामद किया है। 

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बोहारपार डोंगरी के नीचे घेराबंदी कर 6 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। नाम, पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम श्याम कुमार स्वर्णकार 45 वर्ष निवासी सिंघनपुर, कमलेश 56 वर्ष निवासी सिंघनपुर, किशोर साहू 60 वर्ष निवासी छुईपाली, सुरेन्द्र नर्मदा प्रेम सुन्दर 44 वर्ष निवासी छुईपाली, नित्यानंद साहू 62 वर्ष निवासी छुईपाली और सम्पत भोई 65 वर्ष बताया है। पुलिस ने जुआरियों से 41 हजार 270 रुपए नगद, 6 बाइक, 6 मोबाइल बरामद कर आरोपियों को जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3-2 के तहत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया। 


अन्य पोस्ट