महासमुन्द

कांग्रेस की भरोसा यात्रा का गांवों में गर्मजोशी से स्वागत
03-Oct-2023 2:40 PM
कांग्रेस की भरोसा यात्रा का गांवों  में गर्मजोशी से स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अक्टूबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शहर सहित गांवों में कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई। भरोसा यात्रा का गांवों पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को भूपेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया गया।

सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भरोसा यात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अगुवाई में सर्वप्रथम शहर के मुख्य मार्ग पर भरोसा यात्रा निकाली गई। बाद इसके कांग्रेस भवन से बरोंडा चौक, बीटीआई रोड होते परसको, लाफिनकला, लाफिनखुर्द, चिंगरौद, बम्हनी, नांदगांव, बेलसोंडा होते खरोरा में भरोसे की यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भूपेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां गिनाईं।  संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कमान संभाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते पौने पांच सालों में राज्य के विकास के लिए विशेष पहल की है। चाहे बात ग्रामीण इलाकों की हो या फिर शहरों में रहने वाले लोगों की हो। हर वर्ग के विकास के लिए भूपेश सरकार ने योजनाएं बनाई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली 9 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी से किसान पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी फैसलों की वजह से खेती.किसानी में किसानों की रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बिजली के बिल की समस्या को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ  योजना की शुरूआत की गई है। इससे राज्य के लगभग 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल् में गरीब और निम्न तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में कम फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ.साथ विश्व स्तरीय सुविधाएंए बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।

ा प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अमरजीत चावला, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

भरोसा यात्रा में प्रमुख रूप से लोकसभ


अन्य पोस्ट