महासमुन्द

नगरीय निकायों में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान
02-Oct-2023 8:30 PM
 नगरीय निकायों में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान

महासमुंद, 2 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरी निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। नगरीय निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक चौराहा, गलियां, तालाब, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की भी सफाई की गई। इसी तरह सभी जनपद पंचायतों के एक एक ग्राम पंचायत में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।


अन्य पोस्ट